मेडिपल्स अस्पताल में शुरू होगा कोविड वार्ड
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से एम्स व मेडिपल्स अस्पताल में कोविड मैनेजमेंट व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिपल्स अस्पताल में शीध्र ही 50 बैडस का कोविड वार्ड अस्पताल की चौथी मंजिल पर प्रारंभ कर दिया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने अस्पताल मे कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निजी अस्पतालों द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना सराहनीय कदम है। उन्होंने कोविड व नॉन कोविड रोगियों के लिए पृथक रूप से चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिस पर अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि कोविड व नॉन कोविड मरीजों के लिए अस्पताल में प्रवेश, लिफ्ट से लेकर सभी व्यवस्थाएं अलग अलग कर दी गई है। शीघ्र ही अस्पताल द्वारा कोविड मरीजों के लिए चिकित्सा व्यवस्था प्रारंभ की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में उच्च प्रवाह युक्त ऑक्सीजन बैड के साथ वेंटिलेटर्स आईसीयू बैडस आदि की व्यवस्थाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सीईओं जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव, सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा व मेडिपल्स अस्पताल प्रशासन के शंकरलाल, मंयक, व डॉ भरत माहेश्वरी साथ थे। जिला कलेक्टर ने एम्स में कोविड मैनेजमेंट का निरीक्षण दौरा कर कहा कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक बढाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन बेड्स, वेंटिलेंटर्स आदि बढाएं जिससे भविष्य में भी कोविड संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाकर उनके जीवन की रक्षा की जा सके। जिला कलेक्टर ने एम्स व अन्य राजकीय अस्पतालों के संयुक्त तत्वावधान में कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर आधारित वेबीनार कार्यक्रम आयोजित कर आसपास के क्षेत्रों के चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। जिससे संबंध्तिा क्षेत्रवासियों को कोरोना उपचार के लिए लम्बी दूरी तय न करनी पड़े व निकट चिकित्सा संस्थानों में ही कोविड संक्रमण के उपचार की व्यवस्था उपलब्ध की जा सके। जिला कलेक्टर के एम्स में निरीक्षण दौरे के दौरान निदेशक एम्स डॉ संजीव मिश्रा, डॉ पंकज भारद्वाज, डॉ नवीन दत्त सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।