कोरोना हीरो कुलकर्णी ने प्लाज्मा डोनेट किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर को नगण्य करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन जीवन रक्षा के तहत सोमवार को कोरोना हीरों विनोद कुलकर्णी ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। मथुरादास माथुर अस्पताल में शास्त्रीनगर निवासी विनोद कुलकर्णी ने जेडीए (उत्तर) की उपायुक्त एवं शास्त्रीनगर की इंसीडेन्ट कमाण्डर पुष्पा हरवानी, जोन इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ सिंह व अॅाल इंडिया जैन माइनॅारिटी फेडरेशन के अध्यक्ष एव काउंसलर उम्मेदराज जैन की उपस्थिति में प्लाज्मा डोनेट किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. जीसी मीना, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद तौसीफ व कुशाल व्यास द्वारा प्लाज्मा संकलित किया गया।