पांच जरूरतमंदों को दी साइकिलें

जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की ओर से पांच जरूरतमंदों को साइकिल उपलब्ध कराई गई।
क्लब की अध्यक्ष मनीषा सांखला व सचिव राखी वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते अनेक गरीबों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्लब के पदाधिकारियों ने गरीब बस्ती में सर्वे कर जरूरतमंद पांच जनों को नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध कराई, ताकि वे अपने रोजमर्रा के कार्य के साथ रोजगार सृजन में इसका उपयोग कर सकें। इस मौके क्लब की असिस्टेंट गवर्नर रचना कानूनगो डिम्पल विश्नोई, अंजली अरोड़ा, अनुराधा जैन, प्रीति आहूजा, दीपा सिंह व टोनिका सांखला उपस्थित थी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button