एमजीएच प्रशासन को दी पानी की 1500 बोतल
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की ओर से कोरोनाकाल में आमजन को सेवा और सहयोग के क्रम में महात्मा गांधी अस्पताल प्रशासन को 1500 पानी की बोतलें सौंपी। क्लब की अध्यक्ष मनीषा सांखला व सचिव राखी वर्मा ने बताया कि एमजीएच में वर्तमान में कोरोना से संक्रमितों मरीजों को रखा जा रहा है। वहां मरीजों की सुविधा व शुद्ध पानी के लिए क्लब ने सभी सदस्यों के सहयोग से 1500 पानी की बोतलें अस्पताल की अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा को दी। इस अवसर पर डिम्पल विश्नोई, अंजली अरोडा, अनुराधा जैन, पुजा जैन, नीता जैन, प्रिया भसांली मौजूद थी। वहीं असिस्टेंट गवर्नर रचना कानूनगो ने बताया कि सामाजिक सेवा कार्यो की कड़ी में रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार के पदाधिकारियों ने वात्सल्यपुरम में निवास कर रहे अनाथ बच्चों के लिए तीन माह की राशन सामग्री मुहैया कराई। इस मौके मनीषा सांखला, राखी वर्मा, प्रीति आहूजा, दीपा सिंह व टोनिका सांखला उपस्थित थी।