कोरोना पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया, हमेशा की तरह इस बार भी जुलाई माह स्टूडेंट माह के रूप में मना रहा ह। जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस माह भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आयोजित किये जा रहे है। इस सन्दर्भ में पूर्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सचिव दीपक केवलिया ने बताया कि सभी सीएस विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोएट्री (कविता) प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे कोरोना, आत्म-निर्भर भारत एवं सीएस की यात्रा जैसे विषय रखे गए थे। पोएट्री (कविता) प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम- प्रांजल मेवाड़ा, द्वितीय- उत्कर्ष उपाध्याय एवं सलोनी कछवाहा, तृतीय- दीक्षा सैन एवं अनिरुद्ध गर्ग विजेता रहे। ऑनलाइन पोएट्री कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही विजेताओं को स्मृतिचिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। जय प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्थान के कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि विद्यार्थी समाधान दिवस में विद्यार्थियों की सीएस सम्बंधित समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया गया। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन कराया जायेगा।