फॉरेवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना बाँटेंगी 2100 मास्क

  • सुनील महाराज ने मास्क वितरण का शुभारंभ किया
  •  हर जरूरतमंद को नि:शुल्क मास्क बाँटेंगे 


जोधपुर। फॉरेवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना द्वारा गरीब व जरूरतमंद, मजदूर, परिवारों को नि:शुल्क मास्क बाँटने का शुभारंभ किया।
फॉरेवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुनील महाराज द्वारा बनाड़ क्षेत्र में बिना मास्क कमठे पर कार्य कर रहे कारीगर व मजदूरों को नि:शुल्क मास्क बांटकर कार्य शुभारम्भ किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष लियाकत खान वारसी, उपाध्यक्ष सुरेश बारूपाल, इरफान गौरी, नौशाद अंसारी, मोहम्मद नजरूद्दीन, हैदर अली कुरैशी, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद थे। वहीं सचिव नेक मोहम्मद व उपाध्यक्ष सुरेश बारूपाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए और गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिये स्वयं के खर्चे से मास्क बनाकर गरीबों में बांटकर घरों में रहने की अपील कर रही है। उन्होंने ने बताया कि फॉरेवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना द्वारा हमेशा से ही समाजसेवा क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button