6 साल में मोदी ने बदली भारत की तस्वीर
- मेघवाल ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां
जोधपुर। केंद्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोधपुर संभाग के स्थानीय पत्रकारों सहित जोधपुर संभाग के सासंद, जिलाध्यक्ष, विधायकगण, भाजपा के मीडिया प्रभारी से रूबरू होकर मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर ‘भारत आत्म निर्भर’ के विषय में मंथन किया। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संसदीय कार्यमंत्री मेघवाल ने मोदी सरकार के कार्यकाल में जो फैसले लिए उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, पूर्व राज्यसभा संासद नारायण पंचारिया, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, आदूराम मेघवाल, शोभा चैहान, भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, आईटी संभाग प्रभारी धनराज सोलंकी, अमन मेहता, जितेन्द्र मालू, जोधपुर आईटी जिलाध्यक्ष विकास चाण्डा सहित संभाग के कई भाजपा पदाधिकारी एवं मीडियाकर्मीयों ने भाग लिया। मेघवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या विवाद का हल, संसद में नागरिकता संशोधन बिल पास करवाना, तीन तलाक को खत्म करना, देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ओर कई उपलब्धिया बताई।मेक इन इंडिया व स्टार्टअप इंडिया से अलग कैसे है आत्मनिर्भर जैसे सवाल के जवाब में मंत्री मेघवाल ने आत्मनिर्भर भारत के तहत कहा कि यहां एक माइंडसेट चेंज करने का विषय है। उन्होंने उदाहरण के जरिये समझाया कि भारत में विदेशी घड़ी पहनना गलत नहीं लेकिन अक्सर होता है कि लोग तारीफ उसी घड़ी की करते हैं जो विदेशी कंपनी की होती है भारतीय निर्मित चीज को लोकल के नाम से नजरअंदाज कर दिया जाता है, आज इस धारणा को बदलने की आवश्यकता है। भारत निर्मित वस्तुओं की भी तारीफ होनी चाहिए उन्होंने कहा कि एमएसएमई तो पहले भी था लेकिन वह इन्वेस्टमेंट आधारित था और टर्नओवर आधारित करके इसे नया रूप दिया गया है।