एचडीएफसी बैंक ने समर ट्रीट्स प्रस्तुत की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। देश को लॉकडाउन से राहत मिलनी शुरू होने के साथ आज एचडीएफसी बैंक ने ‘समर ट्रीट्स’ लॉन्च की, जो मर्चेंट्स, वेतनभोगी एवं स्वरोजगारी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए आकर्षक ऑफर प्रस्तुत करेंगी। कोविड-19 को फैलने से रोकने के प्रयासों ने उपभोक्ता की जीवनशैली एवं मांगों को बदल दिया है। वर्क फ्रॉम होम एवं स्कूल फ्रॉम होम के चलते फोन, टेबलेट, कंप्यूटर एवं संबंधित एक्सेसरीज की मांग बढी है। सुरक्षित डिजिटल पेमेंट्स एवं प्राईवेट ट्रांसपोर्ट की मांग भी बढ रही है। इसी प्रकार शॉप्स एवं व्यवसाय दोबारा शुरू हो रहे हैं, इसलिए उन्हें बिजनेस फाईनेंस की जरूरत है। एचडीएफसी बैंक ने इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर ट्रीट्स लॉन्च की हैं। इन मुख्य ऑफरों में शामिल हैं: आईफोन एसई लॉन्च के लिए एक्सक्लुसिव डिस्काउंट, बडे अप्लायंसेस के लिए नो कॉस्ट ईएमआई एवं नो डाउन पेमेंट, चुनिंदा ब्रांड्स पर डिस्काउंट एवं कैशबैक एवं क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाईन खर्चों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त रिवार्ड प्वाईंट इत्यादि शामिल हैं। बैंक के लेंडिंग उत्पादों पर एक्सक्लुसिव ऑफर में कार लोन पर पहले तीन माह के लिए 70 फीसदी कम ईएमआई, टू-व्हीलर लोन पर तीन माह के लिए 50 प्रतिशत कम ईएमआई, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ओवरड्राफ्ट की सुविधा, स्वरोजगारी ग्राहकों के लिए कस्टम-मेड फाईनेंस स्कीम्स का संग्रह एवं पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन, संपत्ति पर लोन, बिजनेस एवं होम लोन पर ऑफर इत्यादि शामिल हैं। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या पेजैप द्वारा ऑनलाईन खरीद करने पर अतिरिक्त रिवार्ड प्वाईंट भी ऑफर में शामिल हैं।