आनंद राठी ग्रुप ने 1.51 करोड़ का चेक सौंपा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना महामारी के विरुद्ध चल रहे युद्ध में देश को मजबूत बनाए रखने के लिए आनंद राठी ग्रुप ने पीएम केयर्स फंड में 1.51 करोड़ रुपए की राशि का योगदान दिया है। ग्रुप की ओर से इस राशि का चेक केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा गया।शेखावत ने कहा कि आज जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था विषम परिस्थितियों से जूझ रही है। भविष्य अनिश्चितताओं से घिरा है। तब भी नि:स्वार्थ सेवाभाव के साथ परोपकार के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने देशसेवा के इस महान कार्य के लिए आनंद राठी ग्रुप का हृदय से धन्यवाद दिया।