बहन के ससुराल में युवक से जान पहचान: दो दिन साथ रख किया दुष्कर्म
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। शहर के भदवासिया क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का युवक कार में अपहरण कर ले गया। दो दिन तक साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा। फिर उसे छोड़ गया। घटना 21 मई की है। पीडि़ता के परिजन की तरफ से रविवार रात को युवक के खिलाफ मंडोर थाने में अपहरण एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है। उसका आज मेडिकल करवाया गया। सोमवार को मंडोर थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि भदवासिया क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक बहन का ससुराल बिलाड़ा में आया है। जहां पर उसके पड़ौस में युवक रहता है। जो फाइनेंस का कार्य करता है। 21 मई को किशोरी कचरा बीनने के लिए घर से निकली थी। तब वह युवक बिलाड़ा से कार लेकर आया और उसे अपने कार में बिलाड़ा लेकर गया। जहां पर दो दिन तक साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा। फिर पीडि़ता को जोधपुर छोडक़र चला गया। इस पर रविवार रात को पीडि़ता परिजन के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ अपहरण एवं दुष्कर्म में केस दर्ज करवाया। किशोरी का माता का थान एरिया से अपहरण किया गया। अनुसंधान किया जा रहा है। युवक की तलाश जारी है।