जिला कलेक्टर ने 47 कोरोना वॅारियर्स को सम्मानित किया

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड-19 के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 47 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला कलेक्टर ने आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा पडिय़ार, डॉ. रवि कुमावत, पब्लिक हैल्थ मैनेजर राजेन्द्रसिंह शेखावत, स्टाफ नर्स रेखा भाटी, सुपरवाइजर दुर्गसिंह भाटी, एलएचवी सोसामा, बीएलओ तारा शर्मा, मोतीलाल, मुकेंश कटारिया, अर्जुनसिंह, निरंजन गिरी, आसकरण पारीक, मोईन खान, तेजेन्द्रसिंह जोधा, भंवरलाल, ईमरान, संजय, भावना व्यास, विजयलक्ष्मी व्यास, शोभा, नीतू वर्मा, ए एन एम रिता, निशा गौड, इन्दू, विनिता गुर्जर, संतोष पाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीप धारणिया, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मणसिंह चौधरी, देवेन्द्र पंवार, प्रयोगशाला सहायक अजयसिंह चौहान, जीएनएम रीटा, वरिष्ठ सहायक मनीष लोहार, एएनएम अर्चना देवी विश्नोई, कनिष्ठ सहायक प्रकाश चौधरी, मुकेश प्रजापत, जीएनएम विनीता राठौड, कनिष्ठ सहायक मनोज माथुर, देवेन्द्र मौर्य, डॉ. सरोज कुमारी, व्याख्याता विरेन्द्र कुमार नायक, आशा सहयोगिनी कल्लूदेवी, हेमा गहलोत, लैब टेक्नीशियन विरेन्द्र गुप्ता, ए एन एम सुशीला प्रजापति, सहायक कर्मचारी ज्ञानचंद आसोपा तथा निजी टेक्सी चालक सदीक खंा तथा पप्पूराम प्रजापत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने सभी को उनके बेहतर कार्य करने पर बधाई दी तथा कहा कि उनके द्वारा इस कोविड-19 में कठिन परिस्थितियों में भी काम कर रहे है जो सराहनीय है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम एमएल नेहरा भी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button