लिच्छुराम महाराज ने मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार करवाया

  •  कौमी एकता मिसाल पेश की लिच्छुराम महाराज ने
  •  महाराज ने जलेबी, कचौरी, ज्यूस से रोजा इफ्तार करवाया

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर।  देवीरोड चान्दणा भाखर निवासी समाज सेवी लिच्छुराम महाराज ने माहे रमजान के अवलिदा जुम्मा के अवसर मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार करवाकर कौमी एकता की मिशाल पेश की।
समाजसेवी नौशाद अन्सारी ने बताया कि माहे रमजान के अलविदा जुम्मा के अवसर पर देवीरोड चान्दणा भाखर निवासी लिच्छुराम महाराज ने मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार करवाकर कौमी एकता की मिशाल पेश की। समाजसेवी लिच्छुराम महाराज ने जलेबी, कचौरी, ज्यूस इत्यादि से मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार करवाया। उन्होंने राज्य सरकार की गाईडलाइन पालना करते हुए मुस्लिम भाईयों घर-घर जाकर रोजा इरफ्तार सामग्री अपने हाथों से भेंट की। उन्होंने बताया कि इस पुनित कार्य में इफ्तार सामग्री पैकेट बनाने व बाँटने में नेमीचंद सोनी, श्याम सैन, डूंगरराम, जीतु राव, किशन सैन, संदीपसिंह, प्रेम राव, वसीम अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button