घोषणाओं का भाजपा ने किया स्वागत
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के बे्रकअप के दूसरे चरण में किसान, प्रवासी मजदूर, गरीब, स्ट्रीव वेंडर छोटे व्यवसायी, आम आदमी एवं रोजार निर्माण के अवसरों की घोषणा करने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री सीतारमण का आभार प्रकट किया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिये लोन की किश्त में तीन महीने की छूट का फायदा देने से किसानों को निश्चित रूप से सीधा-सीधा फायदा मिलेगा। प्रवासी मजदूर जो अपने राज्यों में लौटे है उनके लिये फ्री राशन की सुविधा उपलब्ध करवाने से उनको आर्थिक राहत मिलेगी। गरीब, स्ट्रीट वेंडर के लिये राहत पैकेज देने से उनको आजीविका में सहायता मिलेगी। इसके अलावा छोटे व्यवसायी, आम आदमी को मुद्रा शिशु लोन के तहत 50 हजार तक लोन पर 2 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन स्कीम का 12 महिने का लाभ देने से छोटे-छोटे व्यवसायी एवं आम आदमी को अपने रोजगार को पुन: जीवित करने के लिये काफी मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों, प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वाले, फेरीवाले और छोटे के हितों को देखते हुए जो घोषणा की गई है वह स्वागत योग्य है। साथ ही प्रवासी मजदूर और शहरी गरीबों के लिए 11000 करोड़ रुपये से अधिक का डिजास्टर मैनेजमेंट फंड राज्यों को उपलब्ध कराया कराने से प्रवासी मजदूरों को राहत मिलेगी एवं नाबार्ड ने 29500 करोड़ रुपये की मदद ग्रामीण बैंकों को उपलब्ध कराने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक संबल मिलेगा। इन घोषणाओं से हर प्रवासी मजदूरों और बेघर जो कि 2.33 करोड़ प्रवासी मजदूर है जिनको सीधे तौर पर पंचायत स्तर पर काम मिलने ने उनके परिवार को मजबूती मिलेगी। देश में न्यूनतम वेतन का लाभ 30 फीसदी वर्कर ही उठा पाते हैं. न्यूनतम वेतन में क्षेत्रीय असमानता को भी दूर करने से न्यूनतम वेतन तय करने के नियमों का सरलीकरण होने से मजदूर वर्ग को फायदा मिलेगा। साथ ही इन कानून से सभी मजदूरों को नियुक्ति पत्र देने एवं खतरनाक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए सुविधा देने की घोषणा जिसमें सभी मजदूरों की सालाना स्वास्थ्य जांच करवाई होने से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आयेगा।