रेल कर्मचारियों को काढ़ा वितरित किया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन जोधपुर मंडल के कार्यालय में सचिव मनोज कुमार परिहार व अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के नेतृत्व में काढ़े का वितरण किया गया। काढ़े को नीम गिलोय, इलायची, दालचीनी, कालीमिर्च, सूंठ, तुलसी के पत्ते को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाया गया। उपरोक्त सामग्री को उबालकर काढ़ा बनाया गया। आयुर्वेदिक काढ़े का प्रात: भूखे पेट सेवन करने से निश्चित तौर पर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ ही इस प्रकार की बीमारियां जो अभी हाल ही में कोरोना वायरस जैसे रोग पर निश्चित तौर पर कन्ट्रोल किया जा सकता है। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि काढ़ा वितण के समय साबिर खां खोखर, बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, महेन्द्र सिंह सबरवाल, उदय कुमार पाण्डेय, देवीलाल, बिलाल खां, विक्रम सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह गौड़, शंकर भाटी, दिनेश धायल, नरेश व्यास, सलीमुदीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।