स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के समस्त नागरिकों से जिनके पास स्मार्ट फोन की सुविधा है, उनसे स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने व इसका उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि ऐसे नागरिकों जिन के पास स्मार्ट फोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार पूर्व में कोरोना टे्रकिंग आरोग्य सेतु एप और आरोग्य सेतु मित्र सेवा को शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अब सरकार द्वारा फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह सेवा देश भर में उपलब्ध है व भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त नागरिकों को आरोग्य सेतु एप के अधिकाधिक उपयोग व प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआइसी) के वरिष्ठ तकनीकि निदेशक हनुमानसिंह गहलोत ने बताया कि सरकार की नई सेवा आरोग्य सेतु आईवीआरएस सर्विस की उपयोग में करने के लिए यूजर को 1921 पर मिस्डकॉल देना होगा। यह टोल फ्र्री सेवा है, मिस्ड कॉल देने के बाद यूजर के पास 91-1921 से वापिस कॉल आएगा और यूजर से स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। इन सवालों के जवाब के आधार पर व्यक्ति को एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें उनके हेल्थ स्टे्टस के जुडी जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु की तरह ही यह सर्विस भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। यूजर द्वारा दिए गए सवाल के जवाब के आधार पर जानकारी को आरोग्य सेतु एप के डाटाबेस से जोडा जाएगा। ऐसा करने से यूजर को हेल्थ अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे। साथ ही गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल एप स्टोर से अब तक करोड़ो यूजर्स आरोग्य एप को डाउनलोड कर चुके है। उन्होंने बताया कि इस ऐप का उद्देश्य यह जानकारी देना है कि आप जाने अनजाने में किसी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए है या फिर नहीं आए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button