शिकार की टोह में घूमते युवक को पकड़ा

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। निकटवर्ती डांगियावास हलके में शिकार की टोह में घूम रहे एक युवक को वन अधिकारी पकड़ा। उससे बारह बोर की बदंूक जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ डांगियावास थाने में केस दर्ज करवाया गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्य जीव उडऩदस्ते के अशोक राम पंवार गश्त कर रहे थे। तब बिसलपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस की बंदूक से शिकार करने की टोह में घूम रहे अशोक पुत्र सुरजाराम वाल्मिकी को पकड़ा। उससे बंदूक जब्त की गई। नहर में युवक डूबा: देचू पुलिस ने बताया कि मां सती नगर निवासी बींजाराम पुत्र चूनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 12 मई की दोपहर के समय उसका पुत्र नानकराम बकरियां चराने के लिये गया। तब वह पानी पीने के लिए नहर की तरफ गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button