कोल्हापुर से 626 प्रवासियों को लेकर तीसरे स्पेशल ट्रेन पहुंची जोधपुर
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोल्हापुर से 626 प्रवासियों को लेकर तीसरे स्पेशल ट्रेन बुधवार की रात्रि 8 बजे भगत की कोठी रेल्वे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों को 14 रोडवेज बसों में संबंधित जिलों में भेजा गया। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट रूककर यह टेऊन आगे नागौर के लिए निकली। एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर समा ने बताया कि ट्रेन के भगत की कोठी रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्रत्येक प्रवासी की सघन स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक को मास्क दिया व सैनेटाइज किया गया। इसके बाद मेडिकल टीम द्वारा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की । इसके बाद उनके सामान को सैनेटाइज किया गया। उन्हें बाहर खडी उनके जिले की रोडवेज बस में बैठाया गया। बस में सभी को भोजन पैकेट व पानी की बोतल दी गई व बस उनके जिले के लिए रवाना की गई। रेल्वे स्टेशन पर कुल 11 काउण्टर लगाये गये जिसमें सबसे पहला काउन्टर मास्क व सैनेटाइज करने का व 10 अन्य काउन्टर जिस पर प्रत्येक पर 3 व्यक्ति, 1 मेडिकल, 1 शिक्षक व अन्य सूची जांच करने वाले की डयूटी थी। ट्रेन से उतरने वाले प्रत्येक यात्री को सोषल डिस्टेसिंग पालना के लिए लगातार उद्घोषणा द्वारा जानकारी दी जाती रही। सभी यात्री मास्क पहने हुए थे।