मुख्यमंत्री को 5 करोड़ 43 लाख 7413 रूपये का चैक भेंट 

सेवा भारती समाचार 
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री आनन्द प्रकाश ने मुख्यमंत्री निवास पर 5 करोड़ 43 लाख 7 हजार 413 रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष के लिए भेंट किया।
 गहलोत को  आनन्द प्रकाश ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के करीब 45 हजार अधिकारी-कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोविड-19 राहत कोष के लिए दिया है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक श्री शशि किरण, सीनियर कॉमर्शियल मैनेजर  बालचन्द चौधरी, जी.एम. के सचिव  गौरव गौड एवं कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि श्री मुकेश माथुर,  विनोद मेहता एवं  बी.एल. बैरवा उपस्थित थे। कोविड-19 राहत कोष के माध्यम से सोमवार शाम तक 250 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और संस्थाओं को धन्यवाद दिया है
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button