दिन-रात शहर को डिसइंफेक्टेड कर रहे दमकलकर्मी

  • एक दर्जन से अधिक आगजनी की घटनाओं पर भी पाया काबू

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम पिछले करीब एक महीने से कोरोना वॉरियर्स के रूप में अनवरत काम कर रही है और प्रतिदिन अग्निशमन वाहनों के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइट का स्प्रे कर शहर को डिसइंफेक्टेड किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला में बताया कि शहर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की सूचना मिलने के साथ ही नगर निगम की अग्निशमन टीम सक्रिय होती है। यह टीम अग्निशमन वाहन लेकर मौके पर पहुंचती है और उस पूरे क्षेत्र को डिसइंफेक्टेड करने का काम करती है। ओला ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के निर्देशन में 30 अग्निशमन कार्मिक दिन रात काम कर रहे हैं। कई बार शहर में कोरोना मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है। ऐसे में नगर निगम के यह अग्निशमन कर्मचारी अलग-अलग वाहनों के माध्यम से सभी क्षेत्रों में पहुंचते हैं और उन सभी क्षेत्रों को डिसइंफेक्टेड करने का काम किया जाता है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के निर्देशन में सहायक अग्निशमन अधिकारी लोकेश कुमार गोठवाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा, फायरमैन कैलाश चौरसिया, मनीष पुरोहित ,शांति स्वरूप जोशी, जितेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, प्रमोद सोनगरा, दोला राम विश्नोई, बंसी दास, वीरेंद्र चौधरी, किसनाराम, मोहन विश्नोई, हिम्मत सिंह, भंवर सिंह, अशोक जावा, वाहन चालक लालचंद, आसिफ खान, उत्तम देसाई, तनवीर, रोनक शर्मा, हिम्मत, धीरज, भोमाराम, जयभान, विकास, सुनील, सुरेश रामनिवास, भोजराज दिन रात कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कई बार देर शाम तक कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आती है। रिपोर्ट मिलते ही उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर निगम की यह टीम इन सभी क्षेत्रों में जाती है। शर्मा ने बताया कि पिछले 1 महीने में कई बार अग्निशमन शाखा के कर्मचारियों ने पूरी रात काम करते हुए शहर को डिसइंफेक्टेड करने का काम किया है।
नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि यह सभी अग्निशमन कर्मचारी संक्रमित एरिया में जाते हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को पीपीई किट दिए गए हैं। जब भी अग्निशमन कर्मचारी दमकल वाहन लेकर डिसइनफेक्टेड करने के कार्य पर जाती है, उससे पहले निर्धारित पीपीई किट पहनती है ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इन दिनों में एक दर्जन से अधिक आगजनी की बड़ी घटनाएं हुई है। इन घटनाओं पर भी फायर कर्मचारियों ने क्विक रिस्पांस किया और मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में लिया। शर्मा ने बताया कि निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला के निर्देशन में सभी दमकल कर्मचारियों पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य को अंजाम देने में जुटे हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button