अक्षय तृतीया पर अपने घरों पर ही पारणा करेंगे आराधक
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोराना वायरस के बढते संक्रमण व लॉकडाउन के मद्देनजर सभी वर्षीतप आराधक इस बार अक्षय तृतीया को घर परिवार के साथ ही विधि विधान से पारणा कर वर्षीतप की पूर्णाहुति करेंगे।
श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि जैन धर्म के प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने लगातार एक वर्ष पर्यन्त उग्रतप वर्षीतप कर आखातीज (अक्षय तृतीया) पर इक्षुरस से पारणा किया था। इसी महत्व को लेकर परमात्मा भक्त वर्षभर तप तपस्या वर्षीतप कर अक्षय तृतीया पर धार्मिक स्थानों पर इक्षुरस (गन्नारस ) से पारणा कर जीवन धन्य बनाते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण लॉकडाउन के मद्देनजर 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया को वर्षीतप आराधक अपने अपने घरों पर गन्नारस मिले तो ठीक नहीं तो गुड पानी गुडरस से वर्षीतप पारणा की विधि-विधान से रस्म अदा कर परमात्मा आदिनाथ भगवान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए घर घर आखातीज अक्षय पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाएंगें। विनायकिया ने बताया कि भारत भर के सभी जैन धर्मावलंबी वर्षीतप आराधकों का घर बैठे तप की सुख साता मंगलकामना करते हुए तप की अनुमोदना की जाएगी।