कोरोना योद्धाओं को दी होम्योपैथिक दवा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया जा रहा है। विभाग में कार्यरत होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु अग्रवाल ने 60 किट रेजिडेंसी हॉस्पिटल, 150 किट एमजीएच हॉस्पिटल, डॉ. अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने कुड़ी भगतासनी थाने में 60 किट, शास्त्रीनगर थाने में 60 किट, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्मिकों को 70 किट, राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग चिकित्सालय में 120 किट का वितरण किया। डॉ. सुमित्रा विश्नोई ने 110 किट पाबूपुरा में कार्यरत आशा के एएनएम व रास्ते मे ड्यूटी कर रहे पुलिस व होमगार्ड को, डॉ. ममता सेजु व डॉ. रेणुका ने 45 किट सूरसागर, डॉ रोजलिना ने शोभावतों की ढाणी में 30 किट का वितरण किया।