कोरोना कहर: संक्रमित हुए 269, पांच नए पॉजिटिव आए सामने

सेवा भारती समाचार
जोधपुर। कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जोधपुर शहर में मंगलवार की सुबह तक 5 नए संक्रमित सामने आए है। इनकी संख्या बढ़ कर 269 हो गई है। आज मिले मरीज उम्मेद चौक, सोजती गेट व उदयमंदिए एरिया से है। लगातार बढ़ रही इनकी संख्या ने प्रशासन की चिंता को बुरी तरह बढ़ाने के साथ आमजन को भी चिंतित करना शुरू कर दिया है। भीतरी शहर पूर्णतया रेड जोन हो गया है। बाहरी इलाकों मेें संक्रमण रोकने के लिए भीतरी शहर के चार थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू भी चल रहा है। बाहर आने जाने पर पूर्णतया पाबंदी लगी हुई है। पुलिस भी इस बात से शुक्र गुजार मान रही है कि फिलहाल यह संक्रमण भीतरी शहर में ही पैर पसारे हुए है। बाहरी एक दो जगहों पर इसके मरीज सामने आए थे। हालांकि बाहर के तीन पुलिस थाना क्षेत्र में कफ्र्यू जारी है साथ ही एक प्रतिनिषिद्ध क्षेत्र भी घोषित कर रखा है।  शहर में मंगलवार सुबह जारी जांच रिपोर्ट में 5 और नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस तरह शहर में अब तक 269 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। आज मिले मरीजों में से तीन उम्मेद चौक और एक-एक मरीज उदय मंदिर व सोजती गेट क्षेत्र से है। अब तक मिले 269 मरीजों में से 54 मरीज ठीक हो चुके है। इन्हें घर और क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया है। वहीं दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई। जोधपुर का पुराना शहर कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। भीतरी शहर में पहले सिर्फ नागौरी गेट व उदय मंदिर तक सिमटा कोरोना संक्रमण अब कई नए क्षेत्रों में भी पांव पसार चुका है। ऐसे में प्रशासन की दिक्कतें बढ़ गई है। प्रशासन लगातार सर्वे कर अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेने का प्रयास कर रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जोधपुर शहर में सोमवार रात तक 34 नए संक्रमित मिले थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button