महिलाओं सहित कई लोगों ने किया रक्तदान
जोधपुर। कोविड-19 के चलते पूरे देश में लॉकडाउन होने की वजह से अस्पतालों में भारी तादाद में ब्लड की कमी को देखते हुए द सनसिटी आर्गेनाइजेशन एवं एनबीसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उम्मेद अस्पताल की ब्लड बैंक आपके द्वार योजना के तहत ब्लड एकत्रित करने का फैसला किया। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रख सके और एक जगह ज्यादा भीड़ ना हो को ध्यान में रखते हुए आज नैंनची का बाग श्री गणेश मंदिर चांदपोल में मातृशक्ति ममता सोलंकी से शुरुआत की, जिसमें लगभग 20 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। ब्लड डोनेट करने वाले पंकज सांखला ने बताया कि आज का दिन बहुत सौभाग्यशाली है कि मेरे दोनों बच्चों का जन्मदिन भी आज ही है और इस अच्छे कार्य में आहुति देने का अवसर प्राप्त हुआ। अभियान के मुख्य सहयोगी मुकेश सांखला, मीना सांखला, ममता सोलंकी, धर्मेंद्र सांखला, वीरेंद्र सांखला, गजे सिंह सोलंकी, सचिन सांखला, अशोक सोलंकी, संदीप सांखला, गजेंद्र चौहान, मनीष सोलंकी, पंकज सोलंकी, जेठू राम कछवाहा, सुरेश, पप्पी नरवानी, सुनील कुमार नरवानी, सुरेश भरत सांखला, छोटू सिंह, विजय सिंह सोलंकी एवं ललित सांखला रहे।