लॉक डाउन में एयरटेल थैंक्स से करें बिल पेमेंट व रिचार्ज

जोधपुर। कोरोना संकट के चलते जो लॉक डाउन की स्थिति है उसमें आम इंसान की जिन्दगी मोबाइल पर फोन पर और इंटरनेट पर आधारित हो गई है। आज वेबिनार के माध्यम से लोग मीटिंग कर रहे है। घर का राशन हो या दवाइयां यहां तक कि चिकित्सीय सलाह इन सारे कामों में मोबाइल और इंटरनेट की आवश्यकता है। लेकिन क्या हो अगर आपकी ये सेवा बंद हो जाये वो भी बिल न जमा करने के कारण या रिचार्ज न कर पाने के कारण। इसलिये लाकडाउन की अवस्था में जब आप घर से बाहर न निकल पा रहे हैं तो हम आपको तरीका बतायेंगे कि किस प्रकार से सुरक्षित तरीके से अपने बिल जमा करें या रिचार्ज करें।
एयरटेल ने अपनी सभी सेवाओं के रिचार्ज और बिल पेमेंट को लॉक डाउन के समय में सुरक्षित सोशल डिस्टन्सिंग को बढावा देने के लिए अनुकूल बना दिया है। एयरटेल थैंक्स ऐप आपको अपने घर से बिना निकले ही अपने सभी एयरटेल कनेक्शन को रिचार्ज करने की सुविधा प्रदान कराता है। इसमें प्रीपेड प्लानए डीटीएच कनेक्शनए डेटा कार्डए पोस्ट.पेड बिल आदि शामिल हैं। साथ ही एयरटेल ऐप में खुद को सुपर हीरो के तौर पर रजिस्टर कर अपना या किसी जानने वाले का रिचार्ज करने पर आप को मिलेगा 4 प्रतिशत का कैश बैक भी। एयरटेल थैंक्स ऐप पर बिल रिचार्ज या भुगतान करने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें। एयरटेल थैंक्स ऐप इंस्टॉल करें। अपने आप को ओटीपी के साथ रजिस्टर करें। प्रीपेड मोबाइल और डीटीएच के लिए रिचार्ज पर क्लिक करें और पोस्टपेड या ब्रॉडबैंड के लिए पे बिल टैब पर क्लिक करें। सेवा चुनें – मोबाइल, इंटरनेट, डीटीएच , जिसका आप रिचार्ज या बिल का भुगतान करना चाहते हैं। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरए ब्रॉडबैंड या डीटीएच खाता नंबर दर्ज करें। रिचार्ज के लिए अपना पसंदीदा पैक चुनें या पोस्टपेड के लिए बिल राशि दर्ज करें। अपने डेबिट या क्रेडिट कार्डए यूपीआई खाते आदि के साथ ऑनलाइन पेमेंट करें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button