सोजत की सामाजिक संस्थाओं ने विधायक शोभा चौहान से विधानसभा सत्र में पांच सूत्रीय मांगें उठाने की अपील की

सोजत। सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शोभा चौहान से आग्रह किया है कि वे आगामी राजस्थान विधानसभा सत्र में सोजत नगर से जुड़ी पांच महत्त्वपूर्ण मांगों को जोरशोर से उठाएं, जिससे सोजतवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।

 

ज्ञात रहे कि राजस्थान विधानसभा का सत्र आगामी सप्ताह से प्रारंभ हो रहा है। इस सत्र को देखते हुए सोजत की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं—वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, सोजत सेवा मंडल, अभिनव कला मंच, भारत विकास परिषद्, मानव सेवा समिति—ने संयुक्त रूप से यह मांगपत्र तैयार किया है।

पांच सूत्रीय मांगों में शामिल हैं: से

1. सोजत आयुर्वेद चिकित्सालय को ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करना तथा इसके लिए भूखंड आवंटन सुनिश्चित करना। इससे एक ही परिसर में आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।

2. सोजत के ऐतिहासिक दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना। इसके अंतर्गत दुर्ग पर टेलीस्कोप, प्रोजेक्टर, पैनोरमा म्यूजियम तथा साइंस पार्क की स्थापना करने की मांग की गई है, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

3. सहायक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की सोजत में स्थापना, जिससे शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक सुगमता से पहुंच सके।

4. उपखंड स्तरीय उपभोक्ता परितोष फोरम की स्थापना, ताकि उपभोक्ताओं को अपने विवादों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े।

5. सोजत महोत्सव को प्रादेशिक पहचान दिलाना, जैसा कि मरु महोत्सव या पुष्कर महोत्सव को प्राप्त है। इसके लिए सोजत महोत्सव को राज्य स्तरीय संरक्षण प्रदान करने की मांग की गई है।

इन मांगों को लेकर सक्रिय रहने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन उपाध्यक्ष एवं भामाशाह अनोप सिंह लखावत, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कई अन्य प्रमुख नागरिक शामिल हैं।

इनके साथ हितेंद्र व्यास, सत्यनारायण गोयल, ताराचंद सैनी (जिला अध्यक्ष, माली सैनी समाज), पार्षद जोगेश जोशी, माणकराज चौहान, रामस्वरूप भटनागर, राजकुमार चौधरी, नरपतसिंह दैय्या, सत्तुसिंह भाटी, अशोक सैन, रशीद गौरी, श्यामसिंह चौहान, कृष्णा भाटी, जवरीलाल बौराणा, प्रकाश सोनी, धनपत प्रजापत आदि भी सक्रिय रूप से इस अभियान से जुड़े हुए हैं।

सभी संस्थाओं ने आशा व्यक्त की है कि विधायक श्रीमती शोभा चौहान इन मांगों को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाकर सोजत क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगीl

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button