ऑनलाईन बैचलर ऑफ साईंस (ऑनर्स) प्रोग्राम लॉन्च किया
आईआईटी गुवाहाटी ने कोर्सेरा पर डेटा साईंस एवं आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस में
जोधपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ऑनलाईन लर्निंग प्लेटफॉर्म्स कोर्सेरा पर एक ऑनलाईन ‘बैचलर ऑफ साईंस (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम इन डेटा साईंस एंड आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस’ लॉन्च कर रहा है। यह ऑनलाईन डिग्री लर्नर्स को डेटा साईंस एवं आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस में बहुत ऊँचे वेतन और तेज विकास वाले करियर के लिए तैयार करती है।
यह डिग्री करने वाले विद्यार्थी अध्ययन की अवधि में अलग-अलग समय पर विभिन्न सर्टिफिकेट लेकर अध्ययन को बीच में ही छोड़ सकते हैं। बीच में अध्ययन छोड़ने पर वो अपने क्रेडिट को सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री में परिवर्तित कर सकते हैं, या फिर अध्ययन पूरा करके ऑनर्स डिग्री पूरी कर सकते हैं। लचीलापन और संलग्नता बढ़ाने के लिए ऑनलाईन कोर्स मुख्यतः एसिंक्रोनस होते हैं, जिससे विद्यार्थी अपनी गति से सीखने में समर्थ बनते हैं, जबकि वैकल्पिक कैंपस विज़िट उन्हें फैकल्टी और सहपाठियों के साथ संलग्न होने का अवसर देती है।
विद्यार्थी जेनरेटिव एआई, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विज़न, और डेटा माईनिंग जैसे विशेषज्ञ विषयों की ओर बढ़ने से पहले कोडिंग का एक आधार बनाते हैं। वो सामूहिक परियोजनाओं, वास्तविक-विश्व के केस अध्ययनों, और इंटर्नशिप्स द्वारा अपनी शिक्षा को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम में उद्योग के माईक्रो-क्रेडेंशियल प्रस्तुत किए जाते हैं और उसे पूर्व अध्ययन की मान्यता दी जाती है, ताकि विद्यार्थी नौकरी के लिए उपयोगी ज्ञान का विस्तार कर सकें।
मर्नी बेकर स्टेन, चीफ कंटेंट ऑफिसर, कोर्सेरा ने कहा, ‘‘हमें आईआईटी गुवाहाटी के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करने की खुशी है। इससे पूरी दुनिया के लर्नर भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक से डिग्री प्राप्त कर पाएंगे, और अत्यधिक मांग वाले पदों के लिए तैयार हो सकेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘एआई पूरे विश्व में परिवर्तन लेकर आ रहा है, और हमें ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है, जो इस टेक्नॉलॉजी का उपयोग करने में समर्थ हों। अब प्रवेश के अनेक अवसरों के साथ और ज्यादा विद्यार्थी इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं, और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।’’
प्रोफेसर परमेश्वर के. अईयर, ऑफिशियल डायरेक्टर, आईआईटी गुवाहाटी ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को वह डिजिटल कौशल सिखाता है, जो उन्हें आधुनिक कार्यबल में शामिल होने के लिए जरूरी है। ग्रेजुएट होने पर वो सीखते हैं कि अत्याधुनिक एआई और डेटा साईंस की तकनीकों का उपयोग किसी भी क्षेत्र में कैसे किया जाए, और अपने करियर में सफलता के लिए उनका क्रियान्वयन कैसे हो।’’इस प्रोग्राम के ग्रेजुएट्स भारत में 4,00,000 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनमें एआई इंजीनियर, डेटा इंजीनियर, एमएल इंजीनियर, और डेटा एनालिस्ट के पद शामिल हैं। विद्यार्थियों को आईआईटी गुवाहाटी से जॉब प्लेसमेंट का सहयोग और कोर्सेरा के कौशल आधारित रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म, कोर्सेरा हायरिंग सॉल्यूशंस की पहुँच मिलेगी। आईआईटी गुवाहाटी के ग्रेजुएट्स के लिए अग्रणी कंपनियों, जैसे गूगल, माईक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैश्स, एलएंडटी, और इंटेल में नौकरियाँ सुरक्षित हैं।
डेटा साईंस एवं आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस में बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए आवेदन 19 जुलाई, 2023 से शुरू होंगे, और क्लासेज़ अक्टूबर, 2023 से शुरू होंगे।