अतीक सिद्दीकी के राष्ट्रीय सचिव बनने कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान ने किया स्वागत

– जोधपुर शहर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित

जोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड पर मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी में अतीक सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति मिलने पर शहर जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं माला व साफा पहनाकर, मुहँ मीठा करवार भव्य स्वागत किया।
शहर जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड पर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी में अतीक सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति मिलने पर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत व सम्मान समारोह आयोजन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्रसिंह राठौड सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतीक सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति मिलने पर माला व साफा पहनाकर एवं मुहँ मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि यह हमारे बड़े ही गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी सक्रिय व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा से सम्मान देती आई है और देती रहेगी। उसी बदौलत आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी में अतीक सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति मिली है। वहीं इस दौरान अतीक सिद्दीकी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार व धन्यवाद जताते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद व प्रयासों से में आज इस मुकाम हासिल किया है। हमेशा से कांग्रेस पार्टी के लिए सच्ची लगन, ईमानदारी कार्य करता आया हूँ करता रहूँगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हरेंद्रसिंह राठौड़, अब्दुल समद, आरीफ चौहान, विपिन कक्कड़, अनिल प्रजापत, शेरू रंगरेज, अय्युब खान, रूहफ शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button