स्नेहा मंगल डॉ बी.आर आम्बेडकर‘ में निभायेंगी जीजाबाई की भूमिका

एण्डटीवी के शो श्एक महानायक डॉ बी आर आम्बेडकरश् के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड्स में दर्शक भीमाबाई (नेहा जोशी) के निधन के साक्षी बने। इस क्षति के बाद भीमराव के परिवार में एक भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिली। हालांकि रामजी (जगन्नाथ निवानगुने) अपने बच्चों के सिंगल पिता के रूप में कई अधिक जिम्मेदारियां निभाने लगे, लेकिन मीरा बाई (फाल्गुनी दवे)चाहती थी कि वह दोबारा विवाह करें। हालांकि, राम जी दूसरी शादी के विचार के बिलकुल खिलाफ थे, पर उन्हें महसूस हुआ कि पुनर्विववाह करने से उनके परिवार के पास एक मजबूत आधार मिलेगा और साथ ही वह एक विधवा महिला को एक नई जिंदगी दे पायेंगे। इसलिए, वो जीजाबाई से शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। जीजाबाई मुंबई में रहने वाली एक विधवा महिला है। स्नेहा मंगल जल्द ही शो में एंट्री कर रही हैं जहां वो जीजाबाई की भूमिका में नजर आयेंगी।  जीजाबाई के किरदार के बारे में बात करते हुए, स्नेहा मंगल ने कहा, ष्एक महानायक डॉ बी.आर. आम्बेडकर में मैं जीजाबाई की भूमिका निभाकर बहुत खुश हूं। जीजाबाई रामजी सकपाल की दूसरी पत्नी थी। वह एक विधवा थी जो अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी। शादी के बाद, वो गोरेगांव में रहने के लिए चले गए जो राम जी की कर्मभूमि के करीब था, वह उनकी मृत्यु तक उनकी साथी थीं। जीजाबाई के प्रवेश के साथ, रामजी और भीमराव की जिंदगी का एक नया पहलु देखने को मिलेगा, और आगे आने वाले एपिसोड्स में ये खुलासा होगा कि कैसे ये उनके परिवार को प्रभावित करेगा। अधिक जानकारी के लिए, देखिए एण्डटीवी का ‘एक महानायक डॉ बी.आर. आम्बेडकर‘, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे!

Show More

seva_admin

GULAM MOHAMMED, EDITOR, SEVA BHARATI (HINDI NEWS PAPER), JODHPUR (Raj.) 342001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button