केन्द्र की भाजपा सरकार तीनों कृषि कानून पूंजीपतियों के हित में लाई : विधायक लोढा

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तीनों कृषि कानून पूंजीपतियों के हित में लाई है और इसीलिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी बाध्यता प्रदान नहीं कर रही है। ऐसा करने पर पूंजीपतियों को किसानों को लागत कीमत के अलावा 50 फीसदी मुनाफा देना पडेगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए ही मोदी सरकार द्वारा बनाई गई शांता कुमार समिति ने किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में राष्ट्रीय कृषि आयोग द्वारा सुजाया गया ए-2 फॉर्मूला लागू नहीं किया गया है। लोढा सिलदर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किसान बचाओं, देश बचाओं कार्यक्रम के तहत किसान संवाद को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में किसानों के राष्ट्रीयकृत बैंकांे के कर्ज माफ करने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक सात साल में एक रूपया भी माफ नहीं किया। इसके विपरित कॉर्पोरेट कम्पनीयों के आठ लाख रूपए के कर्ज माफ कर दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में दो साल में 20 हजार करोड रूपये के कर्ज माफ किए। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने 72 हजार करोड रूपये के किसानो के कर्ज माफ किए थे। लोढा ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की नई मंडिया खडी कर सरकारी कृषि उपज मंडियों को खत्म करना चाहती है। इस तरह धीरे धीरे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली भी खत्म हो जायेगी। किसान पूंजीपति के साथ विवाद होने पर कोर्ट में नही जा सकेगा, इससे उसे पूंजीपति की गुलामी करनी पडेगी। संविदा खेती में छोटा किसान मारा जायेगा, कीमत तय करना उसके हाथ में नही होगा। लोढा ने कहा कि आवश्यक वस्तु (संशोधन विधेयक) 2020 के कारण बडी कम्पनीयां आवश्यक वस्तुओं का असीमित स्टोरेज करेगी। इससे काला बाजारी बढेगी और आम आदमी लुटेगा। लोढा ने किसानो से बडी लडाई के लिये तैयार होने का आह्वान किया।
इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य हिम्मत सुथार, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री जेसाराम मेघवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खेताराम माली, सिलदर सरपंच जसीदेवी देवासी, सनपुर सरपंच नीतू कंवर, तंवरी सरपंच हिमताराम मेघवाल,तलकाराम मेघवाल, दरजाराम भील, नरेन्द्र मेवाडा, हिरालाल पुरोहित, रामसिंह देवडा, जब्बरसिंह देवडा, उगमसिंह रोडा, जब्बरसिंह तंवरी, भगवानाराम पुरोहित, किशोर सिंह जेला, प्रतापसिंह नून, ईश्वर पुरोहित, छोगाराम मेघवाल, बाबाराम मेघवाल, दिपाराम भील, हिरालाल चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन सुरेश जूगनू ने किया।
किया स्वागत, बताई समस्या
इससे पूर्व लोढा का ग्राम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रामदेवजी के मंदिर से उन्हें पैदल पैदल जुलुस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। ग्रामीणों ने लोढा को खान मालिको द्वारा खनन अपशिष्ट सडक पर डालने एवं ज्यादा गहराई तक खुदाई करने के कारण कुंओ का जल स्तर गिरने की शिकायत की, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने लोढा से मिलकर सुखे पोषाहार का भुगतान करवाने का आग्रह किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button