बकाया वसूली 15 जनवरी तक करने के निर्देश
सिरोही। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राज. जयपुर शासन सचिव द्वारा जारी आदेश की पालना में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्वारा जिले में समस्त उपखंड अधिकारियों पत्र जारी किया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारियों सर्वे के पश्चात् अनेक राजकीय अधिकारी व कर्मचारी द्वारा इस योजना का अनुचित लाभ उठाया जाना चिन्ह्ति करके वसूली की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी, परंतु उनके उपखंड क्षेत्र में अभी तक भी वसूली बकाया है। चूकिं राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए राजकीय नियमों की अनदेखी करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त किया गया है, इसलिए उनसे बकाया वसूली अगले 7 दिवस की अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यदि कोई अधिकारी, कर्मचारी 15 जनवरी तक उक्त राशि जमा नहीं करवाता है तो उसके विरुद्ध विधिक तथा विभागीय कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार भेजे, ताकि इस संबंध में उनके मूल विभाग से कार्यवाई की जा सके। यह जानकारी जिला रसद अधिकारी कालूराम खौड ने दी।