25 सफाई कर्मियों का सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट द्वारा कोरोनाकाल में उल्लेखनीय कार्य करने पर 25 सफाई कर्मियों का सम्मान किया। कार्यक्रम होटल प्रतीक में आयोजित किया गया। इस क्रार्यक्रम में संयोजक कमल ठाकुर, अध्यक्ष दुष्यन्त जोशी, सचिव जितेन्द्र बोहरा, सह सचिव घनश्याम वैष्णव उपस्थित थे। सभी सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।