भाजपा नेताओं का किया स्वागत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं अजमेर विधायक व पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। शोक सभाओं में शामिल होने के बाद दोनों जोधपुर सर्किट हाउस आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मुकेश दाधीच पूर्व मंत्री एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी के साथ पाली होते हुए जोधपुर पहुंचे। दाधीच और देवनानी सबसे पहले इसके बाद पूर्व विधायक जोगाराम पटेल के निवास पहुंचे और उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद दोनों पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने गोव गुड़ा बिश्नोइयां पहुंचे। पूर्व सांसद जसवंत सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से मिल कर संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और देवनानी फिर सर्किट हाउस आए। जोधपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता प्रदेश मंत्री केके विश्वनोई, देहात जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व करणी सिंह खींची, भाजपा शहर उपाध्यक्ष चैन सिंह इंदा, पूर्व महामंत्री पवन आसोपा, राजेश श्रीमाली, संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह शेखावत, सिकंदर बख्श दिनेश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जोधपुर शहर की ओर से भाजपा के दुपट्टे पहनकर व फूल माला पहनाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रसन्न मेहता के के विश्नोई एवं विधायक देवनानी का स्वागत किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button