लोक कलाकारों का किया सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् की ओर से देश भर में वर्चुअल रूप से पुष्करणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परिषद् के लोक कला प्रकोष्ठ की ओर से जोधपुर शहर के स्वजातीय लोक कलाकारों को एटहोम सम्मानित किया गया। कला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार जोशी ने बताया कि लोक कलाकारों का सम्मान करने के लिए उनके घर पहुंचे तब परिवार वालो में बड़ा उत्साह था। कलाकारों ने समाज के हित में व रास्त्र हित में संस्कृति को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्धता की शपथ ली। परिषद की ओर से शकुंतला पुरोहित, दीपक व्यास, राधे पुरोहित, ब्रजेश पुरोहित, बिंदु व्यास, मीनू पुरोहित, मनीष जोशी, जुगल किशोर व्यास, करण व्यास, कौशल और मुरलीधर थानवी का सम्मान किया गया।