मानव सेवा रथ जनता को समर्पित

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। हिन्दू सेवा मंडल द्वारा आम जनता के सेवा कार्य के लिए मानव सेवा रथ जनता को समर्पित किया गया। हिन्दू सेवा मंडल जोधपुर के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत के अनुसार किसी भी परिवार में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके निवास स्थान से स्वर्गाश्रम तक पहुंचाने के लिए राम रथ (मानव सेवा रथ) को सादे समारोह में मण्डल के प्रधान देवीलाल टाक की अध्यक्षता में आम जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मण्डल के उपप्रधान महेश जाजडा, लख्मीचंद किसनानी, प्रधानमंत्री कैलाश जाजू, सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, तुलसीदास वैष्णव, संस्कार मंत्री राकैश गौड़, कोषाध्यक्ष राकेश सुराणा, डॉ. भेरूप्रकाश दाधीच, गौरीशंकर गांधी, गोविन्दसिंह राठौड़, ताराचंद शर्मा, नरेन्द्र सिंह गहलोत, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश सैन, जितेन्द्र जोशी, सहित कई लोग मौजूद थे। मण्डल के संस्कारमंत्री राकेश गौड ने बताया कि यह सेवा कार्य सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक नि:शुुल्क रहेगी। राम रथ व्यवस्था हेतू 9414125123, 9414117123 पर कोई भी व्यक्ति सम्पर्क कर सकते है ।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button