जोधपुर में लॉकडाउन की अफवाह, पुलिस में मामला दर्ज

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। शहर में गुरुवार सुबह एक विडियो के आधार पर लॉकडाउन की अफवाह फैल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह विडियो तेजी से वायरल हो गया। मुंह पर मास्क लगाए एक व्यक्ति के विडियो को सोशल मीडिया पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह बताया गया। इसमें वे कह रहे है कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लोगों ने इस विडियो को जोधपुर से जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर यह चल पड़ा कि लॉक डाउन लग रहा है। ऐसे में कई लोग खरीदारी करने बाहर निकल पड़े। मामला तूल पकड़ते देख जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल लॉकडाउन संबंधित कोई विचार नहीं है। भविष्य में यदि ऐसा कोई निर्णय लिया गया तो आप सभी को अवगत करवाया जाएगा। इधर इस अफवाह के बाद उदयमंदिर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया। तिंवरी में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान व्यापार संघ की मांग को देखते हुए आज से बाजार खोलने की छूट दी गई। यहां बाजार खोलने को लेकर उपखंड अधिकारी रतनलाल रैगर ने नई गाइडलाइन जारी कर बाजार में सभी दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय कर दिया है। आदेश के अनुसार दूध, सब्जी, आटा चक्की की दुकानें प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेगी। गौरतलब है कि कस्बे में 25 जुलाई को कस्बे में एक साथ 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 26 जुलाई से तिंवरी कस्बे को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बाजार खोलने पर पाबंदी लगाई गई थी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button