पौधारोपण कर किया पर्यावरण मित्रों का सम्मान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट शक्ति द्वारा शास्त्रीनगर स्थित विवेकानंद पार्क में 21 पौधे रोपे गए एवं 11 पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
अध्यक्ष रीटा सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएस चौधरी, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, अतुल भंसाली, माया भंसाली, मधु मेहता, प्रेमलता दवे, राजवंती सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।