कोरोनाकाल में महिलाओं में बढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

  • वेबिनार के जरिये महिला स्वास्थ्य पर की चर्चा

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में तेजी देखने को मिली है, महिलाओं की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। अत: जरूरत है कि इन सभी विषयों पर ध्यान दिया जाकर महिलाओं को जागरूक करे और उनकी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। यह विचार अखिल भारतीय महिला समन्वय की गीता गुंडे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मौका था भगतफूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत और अखिल भारतीय महिला समन्वय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का। इस वेबिनार में कोविड-19 में महिला स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस वेबिनार में पतंजलि योगपीठ के जयदीप आर्य और डॉ. ज्योति आर्य और भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रोफेसर सुषमा यादव ने भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वेबिनार के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। विशेषज्ञ वक्ताओं के तौर पर मुंबई की प्रमुख मनोरोग विशेषज्ञ डॉ जानवी केदार और एम्स दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सरिता महापात्र मौजूद थी। वेबिनार में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 204 महिलाओं ने भाग लिया। जोधपुर प्रांत की ओर से इस वेबिनार में प्रांत संयोजिका पुष्पा जांगिड़, सह संयोजिका प्रीति गोयल, रेखा मोघे, कंचन चारण, जालोर से नीलम पवार, बीकानेर से डॉ. अंबिका ढाका, बिंदु जैन ने भाग लिया जोधपुर से हरदयाल भी वेबिनार में उपस्थित थे। वेबिनार की संयोजक ममता यादव ने समारोह का संचालन किया । डॉक्टर शेफाली नागपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button