108 छायाचित्रों को ऑनलाइन अवार्ड के लिए चुना

#Sevabharatinews #Sevabharatinewsद्वितीय ओरा द फेम राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित

सेवा भारती समाचार

ओरा द फेम आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित द्वितीय ओरा द फेम राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया।
सोसायटी की सचिव रीषा व्यास ने बताया कि फेडरेशन आफ इंडियन फोटोग्राफी द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में बेंग्लुरु, कलकत्ता, असम, जोधपुर सहित पूरे भारत से करीब 138 फोटोग्राफर्स द्वारा 2438 छायाचित्र प्राप्त हुए जिसकी जजिंग बेंग्लुरु के जाने माने अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर सतीश हनुमंत, दिल्ली से सोना बेनीवाल, मुम्बई से समीर मधुकर मोहिते और जोधपुर से रामजी व्यास ने की। इनमें से कुल 108 छायाचित्रों को अवार्ड के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में चयनित छायाचित्रों की प्रदर्शनी ऑनलाइन सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से की जाएगी। इस जजिंग में मनीष व्यास व कोलकता से राजू सूत्रधार आदि का सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button