40 डिग्री तापमान पर भीषण उमस ने भी किया परेशान

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। प्रदेश में फिर से गर्मी व उमस के तेवर तीखे होने लगे है। सूर्यदेव भृकुति तानने लगे है। मारवाड़ में भी भीषण गर्मी और उसम ने पिछले चार दिनों से बेहाल कर दिया है। बुधवार को भी शहर का तापमान 40 डिग्री पार रहा। साथ ही भीषण उसम ने बुरी तरह हलकान किया। नहाने के बाद भी पसीने से राहत नहीं मिल पाई। पंखे कूलर अब फिर से बेजान साबित होने लगे है। हालांकि मौसम विभाग ने गुरूवार से फिर आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरूवार को फिर से देखने को मिल सकता है। आंधी बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों बने पश्चिमी विक्षोभ व निसर्ग तूफान के असर से मारवाड़ में आंधी बारिश का दौर चला था और गर्मी से जूंझ रहे लोगों को राहत दी थी। मगर उनका असर चार दिन पहले खत्म होने पर फिर से गर्मी और उमस ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मारवाड़ के जैसलमेर, बाड़मेर पाली सिरोही व जालोर में फिर से तापमान 40 डिग्री पार हो चला है। जिससे भीषण गर्मी और उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। गुरूवार को आसमां पूरी तरह साफ रहने से चटक धूप खिली। इसके साथ ही वातावरण में नमी रहने से उमस भी बेजा रही। पसीने से हर कोई परेशान दिखा। गुरूवार से फिर मौसम परिवर्तन की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है। प्रदेशवासियों को मानसून के लिए अभी 20 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। प्री मानसून की बारिश होने पर गर्मी व उमस से निजात मिल सकती है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button