बीएसएफ के आईजी ने किया सीमा का दौरा

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने बीकानेर से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा किया गया। सर्वप्रथम सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर आगमन पर उप महानिरीक्षक यशवन्त सिंह द्वारा स्वागत किया गया। तदोपरांत लोढा द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गयी व उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी साझा की गयी। उन्होंने बीकानेर सेक्टर के सीमा प्रहरियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और जवानों की हौसला अफजाही कर कहा कि सीमा प्रहरियों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल की है एवं इस कोरोना महामारी पर भी सीमा प्रहरी विजय हासिल करेगें।इसी क्रम में लोढा द्वारा बीकानेर से लगती अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर कई सीमा चौकियों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया व सीमा प्रहरियों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी साझा की गयी। साथ ही जवानों की समस्याएंं सुनते हुये लोढ़ा ने सीमा पर तमाम विषम एवं कठोर परिस्थितियों में अपने कत्र्तव्य का पालन करने वाले सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाही की व जवानों के साथ सामाजिक दूरी व कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button