तलवार और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। शहर पुलिस ने धारदार तलवार और चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के एएसआई गोविन्दलाल ने 2 जून की शाम के समय नहर चौराहा के पास बिना मास्क धारदार चाकू लेकर घूम रहे मूलत: मध्यप्रदेश के रतलराम जिले के बरखेड़ा थानान्तर्गत मदनपुर हाल नहर क्षेत्र में रहने वाले रघु गुर्जर पुत्र नागूसिंह गुर्जर को आम्र्स एक्ट और महामारी एक्ट में गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाने के एएसआई उम्मेद सिंह ने 21 सेक्टर मोड पर बिना मास्क धारदार हथियार लेकर घूम रहे बाड़मेर के तिलवाड़ा फांटा बालोतरा निवासी शिवाराम पुत्र केसाराम जोगी को आम्र्स एक्ट और महामारी एक्ट में गिरफ्तार किया।