मोबाइल ओपीडी वैन से 23 हजार 818 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से जन कल्याणकारी फैसला लेकर संपूर्ण प्रदेश में मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार उनके मोहल्ले व गांव में ही हो इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई मोबाइल ओपीडी वैन आम रोगियों के वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में मरीजो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर जिले में 19 मोबाइल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है। इस मोबाइल ओपीडी वैन द्वारा संचालित ओपीडी में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग के तहत मरीजो की अन्य बीमारियों के उपचार के साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वैन व बेस एम्बुलेंस शहरी तथा खण्ड स्तर से प्रतिदिन रुट चार्ट अनुसार गांवों में व शहर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र सहित कच्ची बस्तियों व पेरिफेरी एरिया में जाकर लोगों की जांच एवं परामर्श के उपरांत मरीजों को आवश्ययक दवाईयां भी वितरित की जा रही है। इसी के तहत जिले में 19 संचालित अलग-अलग जगहों पर मोबाइल मेडिकल ओपीडी वैन में नियुक्त चिकित्सकीय दल द्वारा 23 मई से अब तक कुल 23,818 मरीजो की को उनके ही क्षेत्र में पहुच कर चिकित्सकीय परामर्श व दवाइया निशुल्क मुहैया करवाई गई। इसमे से 10,984 पुरुष, महिला 10,266 व 2568 बच्चों को चिकित्सा सुविधाओ का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में शहर के कनेटमेंट जोन में प्रारम्भ की मोबाइल फार्मेसी व ऑन कॉल चिकित्सा परामर्श के लिए अब तक 4576 मरीजो को लाभ पहुंचाया गया है। साथ ही 2024 मरीजों को पूर्व में जारी व ऑन कॉल चिकित्सक द्वारा जारी दवाइयां मुख्यमंत्री नि:शुक दवा योजना के तहत नि:शुक उनके घर तक पहुंचाई गई। वही 181 मरीजो को गंभीर बीमारी की स्थिति में उच्च चिकित्सा परामर्श व उपचार हेतु रेफर किया गया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button