लघु रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान
- कैंसर पीडि़त मरीज़ हेतु आपातकालीन एस.डी.पी. उपलब्ध कराया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। वैश्विक आपदा की इस घड़ी में जोधपुर ब्लड डोनर्स समूह द्वारा निरंतर ज़रूरतमंद मरीज़ों हेतु प्लेटलेट्स की व्यवस्था एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समूह के के.सी. भाटी ने बताया कि पूरे लॉकडाउन के दौरान जोधपुर ब्लड डोनर्स द्वारा चलाई गई मुहीम ब्लड बैंक आपके द्वार में रविवार को जॉयन्टस ग्रुप ऑफ़ आशापूर्णा पाल के संयुक्त तत्वावधान में आशापूर्णा सिटी, पाल गाँव में आयोजित लघु रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण करने में मथुरादास माथुर अस्पताल ब्लड बैंक ने अपनी सेवाएँ दीं। वहीं आपातकालीन रक्त संयोजक किशन पूनिया ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती कैंसर पीडि़त बच्चे हेतु आपातकाल में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पडऩे पर जेबीडी समूह के एयरफ़ोर्स क्षेत्र निवासी रक्तदाता विवेक शर्मा ने पारस ब्लड बैंक में पहुँच कर प्लेटलेट्स डोनेट किए।