डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में रात को एक व्यक्ति खेत में संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की भनक लगने पर वह भागने लगा। तब खेत में ही उसका पीछा कर पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर दो कट्टों में 40 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त बरामद क र उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि रात्रिकालीन गश्त पर एसआई मनोज कुमार थे। तब मगरों की ढाणी बेरू में एक खेत पर युवक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। इस पर पुलिस को देख वह भागने लगा। तब उसका पीछा कर पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक बिलाड़ा तहसील के कापरड़ा स्थित ढाकों की ढाणी निवासी राजूराम पुत्र भंवरलाल विश्नोई है। उससे दो कट्टे बरामद हुए जिनमें 40 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। अग्रिम अनुसंधान सूरसागर थानाधिकारी किशनलाल की तरफ से किया जा रहा है।