पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, लू का दौर शुरू

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी का अहसास बन गया है। लगातार तापमान बढऩे और गर्म हवाओं के चलने से लू महसूस की जा रही है। तन भेद रही गर्म हवा के असर से शरीर भी झुलसने लगे है। जोधपुर सहित संभाग के सभी जिले इसकी जद में आ गए है। आगामी दो तीन दिनों तक लू और गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है। जोधपुर शहर में आज दोपहर में तापमान 43 डिग्री रहा। सुबह सूर्योदय के साथ ही तापमान 33 डिग्री से शुरू हो गया था। सूरज चढऩे के साथ ही गर्मी का रोद्र रूप सामने आने लगा। हालांकि हवा की गति प्रतिघंट 2- 3 किलो मीटर है फिर भी गर्म थपेड़ों से तन झुलसने लगा है। शहर की सडक़े सूनी देखी जा सकती है। भीषण गर्मी के बीच लोगबाग अपने घरों में ही समय बिता रहे है। जिला प्रशासन ने शाम सात बजे से सवेरे सात बजे तक कफ्र्यू लगा रखा है, मगर तेज गर्मी ने दोपहर में भी ऐसे हालात पैदा कर दिए है कि दोपहर को सडक़ें सूनी नजर आने लगी है। मूक पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल देखे जा सकते है। शीतल पेय की दुकानें नहंी लग पाई: शहर का काफी हिस्सा कफ्र्यू जोन में चल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से लॉक डाउन की छूट के बावजूद कई जगहों पर शीतल पेय की दुकानें अब तक नहीं लग पाई है। इससे भी भरी दोपहरी निकलने वाले लोग ठंडक के लिए तरस रहे है। शीतल पेय पदार्थ अब घरों में लेकर ही राहत महसूस करने लगे है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button