हर किसी की मदद के लिए तैयार है समाजसेवी मोहम्मद साजिद
- ईद से पहले जरूरतमंद व रोजेदार को बाँटी राशन सामग्री
- कौमी एकता की मिशाल बने मोहम्मद साजिद
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉक डाउन हर किसी के लिए मुश्किल भरा है, लेकिन हर दिन कमाने खाने वाले लोगों के लिए एक-एक दिन गुजारना बेहद मुश्किल हो रहा है। सरकार द्वारा दिए गए खाद्यान्न भी लोगों के पास खत्म हो रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं की मदद से जरूरतमंद लोगों का परिवार चल रहा है । वहीं इस मुश्किल घड़ी मे हर किसी की मदद के लिए आगे आए सूर्यनगरी के समाजसेवी मोहम्मद साजिद भी किसी मसीहा से कम नहीं है।
जालोरी गेट ईदगाह निवासी समाजसेवी साजिद ने बताया कि सूर्यनगरी में प्रशासनिक व्यवस्था सहित कई सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। मोहम्मद साजिद सहित उनका पूरा परिवार रोजेदारों व जरूरतमंद लोगों को शहर के जालोरीगेट ईदगाह, हाकमबाग, मसूरिया, सोमानी कॉलेज, बलदेव नगर, कबीर नगर सहित शहर के कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर रोजेदारों व जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट जिसमें 10 किलो आटा, 1 किलो बेसन, खजूर पैकेट, 3 किलो तेल, 1 किलो धनिया, 1 किलो लालमिर्च, 250 ग्राम हल्दी, एक रूह अफजा की बोतल, 2 किलो शक्कर, 500 ग्राम चायपति, 2 किलो नमक, 2 किलो मूंग की दाल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो मसूर की दाल, 1 किलो सेवाईया का पैकेट कीट में वितरण कर रहे है।
समाजसेवी साजिद खान ने बताया कि राशन सामग्री के साथ-साथ डॉक्टर के लिए पीपीई कीट भी शहर के महात्मा गाँधी अस्पताल व मथुरादास माथुर अस्पताल के डॉक्टरों को भेंट किए गये। जब से लॉक डाउन चालु हुआ है जब से हमारा पूरा परिवार जरूरत लोगों की हर संभव मदद के लिए जुटा हुआ है। पैकेट पैकिंग व वितरण में शौकत अली लोहिया, मोहम्मद समीर खान, शम्मी उल्लाह खान, अर्सी नाज, शाकीर खान, शकील खान, सलीम खान सहित पूरा परिवार इस पुनित कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है। वहीं ईदगाह क्षेत्र में कोविड-19 की चिकित्सा जाँच के लिए लगे शिविर में भी पूरे परिवार द्वारा मेडिकल टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समाजसेवी मोहम्मद साजिद ने बताया कि इस पाक महीने रमजान माह में जरूरतमंद व रोजेदारों की सेवा करने से मुझे सुकुन मिलता है।