जिले में अब तक 5536 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

  • सेवा भारती समाचार

जोधपुर। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए जन कल्याणकारी फैसला लेकर संपूर्ण प्रदेश में मोबाइल ओपीडी वैन का संचालन पुन: प्रारम्भ किया है। इसके तहत अब तक 5 हजार 536 मरीजों की उनके ही क्षेत्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयां निशुल्क मुहैया करवाई गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार उनके मोहल्ले व गांव में ही हो इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई मोबाइल ओपीडी वैन आम रोगियों के वरदान साबित हो रही है। शहर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जोधपुर जिले में 18 मोबाइल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है। इस मोबाइल ओपीडी वैन द्वारा संचालित ओपीडी में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग के तहत मरीजों की अन्य बीमारियों के उपचार के साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।डॉ. मण्डा ने बताया कि कफ्र्यूग्रस्त इलाको में रहने वाले नागरिकों के लिए ऑन कॉल चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट्स को नियुक्त किया गया है, जो कि ऑन कॉल उनके घर पहुचं कर मोबाइल के जरिये डॉक्टर से परामर्श व पूर्व से जारी दवाइया उन्हें मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध करवा रहे है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम अमनदीप चौधरी ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वैन व बेस एम्बुलेंस खण्ड स्तर से प्रतिदिन बनाये रुट चार्ट अनुसार गांवों में व शहर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र सहित कच्ची बस्तियों व पेरिफेरी एरिया में जाकर लोगों की जांच एवं परामर्श के उपरांत मरीजों को आवश्ययक दवाईयां भी वितरित की जा रही है।
म्ुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रेल से अब तक कुल 5 हजार 536 मरीजों की उनके ही क्षेत्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श व दवाइया निशुल्क मुहैया करवाई गई। इसमें से खांसी-जुकाम के 938, बुखार के 173, मधुमेह के 289 व हाइपरटेंशन के 319 मरीजों के साथ ही 66 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर परार्मश के साथ ही दवाइया दी गयी। साथ ही इन ओपीडी शिविरों में 45 मरीजो की लेबोरेट्री जांच की गई व 15 मरीजो को उच्च स्तर पर रैफर किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button