पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे होमगार्ड कोरोना वॉरियर्स

  • प्रतिदिन ड्यूटी के अलावा शहर के कई स्थानों पर भोजन के पैकेट भी कर रहे वितरित

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। राजस्थान गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के 8 सौ होमगार्ड जवान कोरोना महामारी की जंग में कफ्र्यू व लॉकडाउन क्षेत्र में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना वॉरियर्स की सशक्त भूमिका निभा रहे है। दो सौ होमगार्ड अस्पतालों में ड्यूटी दे रहे है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के कमांडेट महेन्द्रसिंह ने बताया कि कोविड-19 बचाव के तहत होमगार्ड के जवान पूरी मेहनत लगन के साथ अपनी ड्यूटी दे रहे। उन्होंने बताया कि आठ जवान पुलिस के साथ कफ्र्यू व लॉकडाउन में कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना वारियर्स की ड्यूटी पर मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि दो सौ होमगार्ड अस्पतालों में भी विकट परिस्थितियों में बखुबी अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे। अस्पतालों में आने वाले मरीज व परिजनों को भी मदद करते है उन्हें जानकारियों भी देते है व सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहते है। कमांडेट महेन्द्रसिंह ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि मंडी द्वारा उन्हें प्रतिदिन सुबह व शाम 250-250 भोजन पैकट वितरण के लिए दिये जाते है। इन पैकट को अस्पतालों में परिजनों को, रेलवे स्टेशन, पावटा, सरदार पटेल राजकीय कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों में रह रहे मजूदरों आदि को वितरित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन की पूरी पालना की जा रही है। सभी के द्वारा मॉस्क व सेनेटाईजन का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग की स्वंय पालना करते व दूसरों की भी पालना करवाते है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button