अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

सेवा भारती समाचार
जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस (1 मई) के अवसर पर प्रदेशवासियों खासकर श्रमिक वर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  अपने संदेश में  गहलोत ने कहा कि श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही किसी देश की तरक्की सुनिश्चित होती है। हमारे मेहनतकश श्रमिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आजादी के बाद आज देश एवं प्रदेश जिस मुकाम पर है, उसमें श्रमिकों की मेहनत का बड़ा योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों, कामगारों एवं खेतीहर मजदूरों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उनका लाभ लेकर वे अपने जीवनस्तर को बेहतर बना सकते हैं।  गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे श्रमिक अन्य राज्यों में अटक गए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास कारगर हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी औद्योगिक गतिविधियां बहाल होंगी और श्रमिक फिर से अपने रोजगार से जुड़ सकेंगे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button