घर-घर मनाया जाएगा महावीर शासन स्थापना दिवस
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी द्वारा स्थापित चतुविद श्री संघ महावीर शासन स्थापना दिवस कोरोना वायरस को देखते हुए घर-घर गुणगान भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने महावीर शासन महिमा चिंतामणि संदेश जारी करते हुए बताया कि भगवान महावीर को वैशाख सुदी दशमी को केवलज्ञान तथा वैसाख सुदी एकादशी को चतुर्विध संघ (साधु -साध्वी, श्रावक -श्राविका) तीर्थं की स्थापना की थी इसी विशेष स्थापना दिवस को लेकर 4 मई को विश्वभर के कोने कोने में श्वेतांबर मूर्तिपूजक दिगंबर तेरापंथ स्थानकवासी आदि समस्त संप्रदाय अपने अपने घरों में तप जप सामायिक आराधना, शासन ध्वज, शासन गीत,शासन वंदना, शासन महिमा गुणगान विशेष कई धार्मिक कार्यक्रमों से महावीर शासन स्थापना दिवस मनाएंगे।
चिंतामणि पाश्र्व मंडल के जवरीचंद भंडारी उम्मेदराज रांका प्रचारक आलोक पारख ने बताया कि दीक्षादानेशवरी जैनाचार्य गुणरत्नसूरि महाराज एवं आचार्य रश्मिरत्नसूरि महाराज द्वारा प्रेरित व लिखित तथा धनराज विनायकिया द्वारा संकलित महावीर शासन स्थापना दिवस हर वर्ष धार्मिक स्थानों में विराजित साधु साध्वियों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन इस बार कोराना की वजह से जैन धर्मावलंबियों ने घर घर महावीर शासन स्थापना दिवस मनाने का आह्रान किया।